Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: ढाबे में लगी अचानक आग, सामने आई ये वजह

September 25, 2025

हिमाचल: ढाबे में लगी अचानक आग, सामने आई ये वजह

हिमाचल डेस्क: गुपत गंगा क्षेत्र में एक ढाबे में अचानक आग लग गई। यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। पहले आग की कुछ लपटें उठीं फिर वह देखते ही देखते तेजी से फैल गईं। आग की खबर मिलते ही स्थानीय लोग इक्ट्ठे हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। दमकल विभाग कांगड़ा को भी इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम 5 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण ढाबे में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज था।

राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस घटना में ढाबे के मालिक संजू का लगभग 15,000 रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन दमकल टीम की तुरंत कार्रवाई से लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली गई।

इस घटना पर स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि ढाबे के मालिक और कर्मचारी समय रहते बाहर नहीं निकलते, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दमकल विभाग कांगड़ा के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति जलने से बच गई। यह घटना एक बार फिर गैस सिलेंडर के सही रख-रखाव के महत्व को बताती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें