Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार चुनाव को लेकर सामने आया अपडेट: जानें कब होगी तारीख की घोषणा

September 25, 2025

बिहार चुनाव को लेकर सामने आया अपडेट: जानें कब होगी तारीख की घोषणा

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। चुनाव आयोग की सक्रियता और हालिया निर्देशों से संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार दौरे से पहले एक अहम प्रक्रिया पूरी की जानी है, जिसके पूरा होते ही चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा संभव है।

निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़ी सभी प्रक्रियाएँ पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में उठाया गया है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

क्या है चुनाव आयोग की रणनीति?

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 6 अक्टूबर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार का दौरा करेंगे, जहाँ वे तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही चुनाव की तारीखों का एलान संभव माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि चुनाव की घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है, और नवंबर के अंत तक मतदान कराए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें