Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

छात्र के 10वीं में आए कम नंबर, जाकर 19वीं मंजिल से लगा दी छलांग

September 26, 2025

छात्र के 10वीं में आए कम नंबर, जाकर 19वीं मंजिल से लगा दी छलांग

हरियाणा डेस्क. दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना एरिया में एक 10वीं के छात्र ने 19वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। क्योंकि उसके हाफ ईयरली एग्जाम में नंबर कम आए थे। घटना की सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने लगाई थी डांट

उत्तर प्रदेश मूल के रवीश कुमार गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाना एरिया में एक सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं और वह सेक्टर 15 में सुपर मार्केट में मैनेजर हैं। जानकारी के अनुसार, उनका 15 साल का बेटा एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका हाफ ईयरली एग्जाम का रिजल्ट आया था, जिसमें उसके नंबर कम आए थे, जिसपर पिता ने उसे डांट दिया, जिससे बेटा नाराज हो हो गया और खाना खाकर बाहर निकल गया लेकिन मंगलवार रात वह अपने कमरे में चला गया और बालकनी में जाकर वहां से छलांग लगा दी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी का गार्ड और सोसाइटी में रहने वाले आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना बच्चे के पिताजी को दी गई और उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना प्रभारी योगेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

आत्महत्या के असल कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आसमन किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या अन्य किसी दबाव में था। परिवारिक सदस्यों और आसमन के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि असल कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल परिवार बेटे के ऐसा कदम उठाए जाने के बाद सदमे में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें