Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्मी स्टाइल में दूल्हे के सामने दीदी के देवर ने भरी सिंदूर से मांग, मचा हंगामा

September 26, 2025

फिल्मी स्टाइल में दूल्हे के सामने दीदी के देवर ने भरी सिंदूर से मांग, मचा हंगामा

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अनोखा मामला सामने आया। दुल्हन के घर दहेज की मांग को लेकर विवाद होने के कारण दूल्हे की बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इसके बाद दुल्हन ने अपनी बहन के देवर से शादी कर ली। दरअसल, आपको बतादें कि, बाराबंकी के उत्तर टोला मोहल्ले में बुधवार रात उस वक्त शादी के मंडप में हंगामा हो गया। जब शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही माहौल बिगड़ गया। दुल्हन ने अचानक यह कह दिया कि वह अपनी बहन के देवर से शादी करना चाहती है। मौके पर ही मोहिनी के प्रेमी शिवांश ने सभी के सामने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। पुलिस पूछताछ में शिवांश ने भी स्वीकार किया कि दोनों का तीन साल से संबंध था।

 विकास सोनी से होनी थी शादी

मोहिनी की शादी हैदरगढ़ कोठी के विकास सोनी से तय हुई थी। दोनों की सगाई एक महीने पहले हुई थी। 24 सितंबर को बारात धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची और स्वागत भी किया गया, लेकिन द्वारचार से पहले ही माहौल बदल गया।

 

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध

मोहिनी के परिवार का कहना है कि मोहिनी तीन साल से अपनी बहन के देवर शिवांश के साथ प्रेम संबंध में थी। लेकिन उसके पिता की इच्छा के कारण शादी विकास सोनी से तय कर दी गई थी।

 

दहेज विवाद के कारण बारात लौटी

बारातियों का कहना है कि दहेज को लेकर विवाद खड़ा हुआ। लड़की के परिवार ने तय रकम नहीं दी, इसलिए बारात वापस लौटने लगी। इसी बीच मोहिनी रोते हुए शिवांश के पास गई और उससे शादी करने की इच्छा जताई।

दूल्हे के पिता ने लगाये आरोप

विकास सोनी के पिता शिवकुमार सोनी ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार ने पैसे की मांग के बहाने नाटक रचा। उनका कहना है कि लड़की पक्ष को दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता था।

 

पुलिस ने समझौता कराया

पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया और दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता कराया। अंततः दूल्हा बारातियों के साथ बिना दुल्हन के लौट गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें