Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्नी अमरीन के साथ बैडमिंटन टूर्नामेंट में की शिरक्त, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

September 27, 2025

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्नी अमरीन के साथ बैडमिंटन टूर्नामेंट में की शिरक्त, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

हिमाचल डेस्क. हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 22 सितंबर को चंडीगढ़ की डॉक्टर अमरीन कौर संग शादी रचाई। 24 सितंबर को उनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें कई दिग्गज लोगों ने शिरक्त की।

अब हाल ही में विक्रमादित्य अपनी पत्नी अमरीन कौर के साथ बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहुंचे, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में विक्रमादित्य व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं, जिसके ऊपर से उन्होंने ब्लू वास्कट पहनी हुई है। वहीं अमरीन कौर पिंक सूट में दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है और सिर पर दुपट्टा ले रहा है। इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है।

बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहुंचने पर विक्रमादित्य और उनकी पत्नी का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इसके साथ ही कपल का हिमाचली टोपी पहना कर सम्मान भी किया गया।

विक्रमादित्य ने खुद भी इस टूर्नामेंट की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- आज हमने दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह जी स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लिया, जो कुमारहट्टी, जिला सोलन में आयोजित हुआ।


वहीं इस बैडमिंटन टूर्नामेंट कार्यक्रम को संबोधत करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि खेलकूद युवाओं ही नहीं, बल्कि उम्रदराज लोगों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें