Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने शिनच्यांग के कई क्षेत्रों में अधिकारियों और आम लोगों का अभिवादन किया

September 27, 2025

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने शिनच्यांग के कई क्षेत्रों में अधिकारियों और आम लोगों का अभिवादन किया

चीनी केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के विभिन्न उप-समूहों ने 26 सितंबर को शिनच्यांग के कई क्षेत्रों में विभिन्न जातियों के अधिकारियों और आम लोगों को देखकर उन का अभिवादन किया। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वांग हूनिंग ने पहले उप-समूह के साथ शिनच्यांग उत्पादन और निर्माण कोर्प्स के अधीन थ्येनमनक्वान शहर और पेइथुन शहर का निरीक्षण किया।

वांग ने कहा कि शिनच्यांग उत्पादन और निर्माण कोर्प्स ने शिनच्यांग की सामाजिक स्थिरता और स्थाई सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कोर्प्स से नये युग में निष्ठा से अपने कर्तव्य निभाकर कोर्प्स और क्षेत्र के समग्र विकास को गहराने और स्थिरता तथा सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नया लाभ हासिल करने की मांग की।

कोर्प्स के शिंगशिन व्यावसायिक तकनीक कॉलेज का दौरा करते समय वांग हूनिंग ने कहा कि रोजगार उन्मुख व्यावसायिक शिक्षा बढ़ाने और शिनच्यांग के विशेष व्यवसायों से मेल खाने वाली व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था निर्मित करनी चाहिए। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य समूहों ने क्रमशः काशगर प्रिफेक्चर ,बोरटाला मंगोलियाई स्वायत्त प्रिफेक्चर , इली कजाक स्वायत्त प्रिफेक्चर ,उरुमुछी  और करामाई शहर का दौरा किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें