Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Harbhajan ETO ने भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का अमृतसर पहुंचने पर किया स्वागत

September 28, 2025

कैबिनेट मंत्री Harbhajan ETO ने भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का अमृतसर पहुंचने पर किया स्वागत

अमृतसर: आज जालंधर से अमृतसर पहुंची भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा का गोल्डन गेट पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज समय की मुख्य आवश्यकता यह है कि हम भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलें और उनकी शिक्षाओं का पालन करें, तभी हम अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार 7 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में राज्य स्तर पर भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट उत्सव मनाएगी। इस अवसर पर विपन सभरवाल, डीएसपी नीरज कुमार, विक्की चीदा, पवन द्रविड़, कुमार दर्शन, शशि गिल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें