Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाइक और थ्री व्हीलर की जोरदार टक्कर, 1 ने मौके पर तोड़ा दम

September 28, 2025

बाइक और थ्री व्हीलर की जोरदार टक्कर, 1 ने मौके पर तोड़ा दम

हिमाचल डेस्क. पालमपुर के समीप चिम्बलहार में सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 2 युवक बाइक पर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे थ्री व्हीलर गुड्स कैरियर से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा बुरी तरीके से घायल हो गया। गंभीर घायल को डॉ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय टांडा रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चिम्बलहार के पास एक थ्री व्हीलर और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक अभय (22) पुत्र देवराज निवासी इच्छी की जान चली गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक अनीश (20) पुत्र करतार चंद निवासी राजोल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते उसे टांडा रैफर कर दिया है। दुर्घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और घायल युवक को टांडा रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें