GST Reforms 2025 : हाल ही में केंद्र सरकार ने जीएसटी में कटौती की घोषणा की, जिससे ऑटो सेक्टर में खासकर टू-व्हीलर्स की कीमतों में कमी देखने को मिली है। आपको बता दें कि अब हीरो स्प्लेंडर जैसी पॉपुलर बाइक भी पहले से सस्ती हो गई है। हीरो स्प्लेंडर अब सिर्फ 73,764 रुपये एक्स-शोरूम कीमत में खरीदी जा सकती है। अगर आपका बजट कम है और आप सस्ती लेकिन भरोसेमंद बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेहतरीन विकल्प बता रहे हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
1. TVS Sport
टीवीएस स्पोर्ट बजट और माइलेज को ध्यान में रखते हुए बनाई गई बाइक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 55,100 रुपये है। बाइक में 109.7cc इंजन है जो 8.08 BHP पावर और 8.7 Nm टॉर्क प्रदान करता है। यह बाइक लगभग 75 KMPL तक का माइलेज देती है। टीवीएस स्पोर्ट में रियल-टाइम माइलेज डिस्प्ले, लो-फ्यूल इंडिकेशन और Dura-Life इंजन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक युवाओं और रोजमर्रा की सवारी के लिए एक बेहतर विकल्प मानी जाती है।
2. Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100 की कीमत 65,407 रुपये से शुरू होती है। इसमें 102cc इंजन है, जो 7.9 BHP पावर और 8.3 Nm टॉर्क देता है। यह बाइक लगभग 75-80 KMPL का माइलेज देती है। हल्का वजन और कंफर्टेबल सीट इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी उपयुक्त बनाती है। इसके अलावा इसमें ट्यूबलेस टायर और गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
3. Honda Shine 100
Honda Shine 100 की शुरुआती कीमत 63,191 रुपये है। इसमें 98.98cc इंजन है जो 7.38 BHP पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है। यह बाइक लगभग 67.5 KMPL का माइलेज देती है। सिर्फ 99 किलो वजन वाली यह बाइक चलाने और संभालने में बेहद आसान है। OBD2B अपडेट के बाद यह और भी ईको-फ्रेंडली हो गई है।
4. Hero HF 100
Hero HF 100 अब जीएसटी कट के बाद 56,250 रुपये एक्स-शोरूम में उपलब्ध है। इसमें 97.2cc इंजन है जो 7.91 BHP पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है। 4-स्पीड गियरबॉक्स वाली यह बाइक लगभग 70 KMPL का माइलेज देती है। इसका 9.1 लीटर फ्यूल टैंक और 805mm सीट हाइट लंबी सवारी के लिए आरामदायक हैं। ब्लैक-रेड और ब्लैक-पर्पल कलर ऑप्शन के साथ यह बजट में एक शानदार चॉइस बन गई है।