जम्मू-कश्मीर डेस्क. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर के हैदर पोस्ट पर आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह एलओसी पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे सुरक्षाबलों ने चुनौती दी। जवाबी कार्रवाई में हुई गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी की जा रही है। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...