Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू एयरपोर्ट की प्राइवेट एयरलाइन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच करने पर हुआ बड़ा खुलासा

September 28, 2025

जम्मू एयरपोर्ट की प्राइवेट एयरलाइन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच करने पर हुआ बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर डेस्क. जम्मू एयरपोर्ट पर एक निजी एयरलाइन को बम धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है, जब इस धमकी भरे ईमेल की जांच की गई। हालांकि, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और पुलिस की टीम ने एयरपोर्ट पर की गई तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं पाया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह एक निजी एयरलाइन को धमकी भरी ईमेल मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल एंटी-साबोटाज ड्रिल की गई। इस दौरान यात्रियों और हवाई यातायात को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह ईमेल एक झूठी धमकी थी।

बता दें पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें