Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में 29 सितंबर से शुरू होगा नया ट्रैफिक सिस्टम, कैमरों के जरिए होंगे Challan

September 28, 2025

जालंधर में 29 सितंबर से शुरू होगा नया ट्रैफिक सिस्टम, कैमरों के जरिए होंगे Challan

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि 29 सितंबर 2025 से जालंधर में ट्रैफिक चालान जारी करने का नया सिस्टम शुरू हो जाएगा, जिसमें कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक नियमों के उलंघन पर लगेगी लगाम

शहर की प्रमुख सड़कों पर प्रशासन ने कल रात स्टॉप लाइनें भी बना दी हैं। इस स्टॉप लाइन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए इस लाइन के आगे न खड़ा हो सके। यदि कोई वाहन स्टॉप लाइन के आगे खड़ा पाया गया या कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा गया तो कैमरे तुरंत उस वाहन की रिकॉर्डिंग कर चालान जारी कर देंगे।

पंजाब DGP कल करेंगे उद्घाटन

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव 29 सितंबर को इस अत्याधुनिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इस नए सिस्टम के तहत वाहन चालक यदि हेलमेट नहीं पहनेंगे, सीट बेल्ट नहीं लगायेंगे, अधिक गति से वाहन चलाएंगे, गलत साइड से वाहन चलाएंगे या लाल बत्ती पार करेंगे, तो इन सभी उल्लंघनों की जानकारी कैमरे द्वारा रिकॉर्ड होकर तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद वाहन के नंबर प्लेट की मदद से संबंधित चालान स्वचालित रूप से जारी कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें