Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी रंजिश के चलते जठलाना में 2 पक्षों में झड़प, 15 लोग घायल

September 28, 2025

पुरानी रंजिश के चलते जठलाना में 2 पक्षों में झड़प, 15 लोग घायल

यमुनानगर: पुरानी आपसी रंजिश को लेकर 2 पक्षों के बीच देर रात जठलाना में झड़प हो गई। लाठी-डंडों, गंडासियों और गोलियों के साथ हुए इस खूनी संघर्ष में कुल 15 लोग घायल हो गए, जिनमें एक नाबालिग व महिला सहित तीन को गोली भी लगने का आरोप लगा है। घायलों को शहर के ट्रामा सैंटर लगाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 2 को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कुछ की हालत स्थिर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

वारदात की सूचना मिलते गांव में चार थानों जठलाना, रादौर, सदर और फर्कपुर की पुलिस के साथ-साथ सीआईए-1 और 2 की टीमें मौके पर पहुंची और पूरे गांव को घेर लिया। इस दौरान गांव में से 10 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। डीएसपी रादौर ने भी घटनास्थल पर पहुंच हालात का जायजा लिया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जठनाला निवासी तसव्वुर ने बताया कि रात को करीब साढ़े 9 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठक में बैठे हुए थे।

इसी दौरान करीब 20 लोग डंडे व गंडासी लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ आरोपी घर की छत पर भी चढ़ गए और वहां से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई और जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। आरोप है कि भूरा और भाभी महमूद के पेट में गोली लगी, जोकि आर-पार हो गई। वहीं ताऊ के 16 वर्षीय लड़के को जांघ में गोली लगी है। भूरा व भाभी की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर कर दिया।
इनके अलावा उसके पिता ताहिर, सनोवर, अनवर हसन, शाहरुण व सनंवर को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus 15T, फ्लैट डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें