
लुधियाना: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने और मतदाता सूचियां दिखाकर इसे साबित करने के बाद विपक्ष में बैठे लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेता सतर्क हो गए हैं और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की जांच शुरू कर दी है। इसी के तहत लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज और 2022 में चुनाव लड़ने वाले ईश्वरजोत सिंह चीमा ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को उजागर किया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचियों की जांच के बाद चीमा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर बताया कि बूथ नंबर 53 में कुल 839 वोट हैं, जिमें पहले 307 वोट का मकान नंबर 0 है। इन वोटों के अलावा इस बूथ में 36 और वोटों का मकान नंबर 0 है, जबकि लुधियाना नगर निगम ने प्रत्येक घर का नंबर और यूआईडी नंबर दिया है।
चीमा ने कहा कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि मतदाताओं की आयु भी अधिकतम से न्यूनतम तक दिखाई गई है। मसलन 1 से 100 वोट तक, आयु 85 वर्ष से शुरू होकर 52 वर्ष तक, 101 से 200 वोट तक 52 से 42 वर्ष और इसी तरह 201 से 300 वोट तक 42 से 21 वर्ष तक के मतदाता दिखाई देते हैं। किसी नगर या मोहल्ले का नाम भी नहीं है। उन्होंने बूथ नंबर 55 की सूची दिखाते हुए कहा कि इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1331 है। पहले 100 वोटों का मकान नंबर 0 दिखाया गया है और उम्र भी बढ़ती और घटती दिखाई गई है। इस बूथ पर मकान नंबर 0 पर 49 वोट बनाए गए हैं और वोट नंबर 1170 के घर का नंबर गीता देवी के रूप में छपा है।
ईश्वरजोत चीमा ने आगे कहा कि कई वोट डबल बनाए गए हैं। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि यह किसी की नाकाबिलियत है या फिर जानबूझकर यह काम किया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। चीमा ने कहा कि इस संबंधी पूरा मामला हाईकमान की निगरानी में लाया गया है और उनके निर्देश पर आगे बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी हलकों की वोटर सूचियों की जांच करके लोगों के सामने लाया जाएगा ताकि पता चल सके कि चुनाव आयोग किस तरह मोहरा बनकर सत्ताधारी पार्टियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। चीमा ने कहा कि अब सत्ताधारी पार्टियों को वोट चुराकर लोकतंत्न का नाश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और अगली सरकार जन-हितैषी कांग्रेस पार्टी की जन-इच्छा से बनेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...