Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा कदम, जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में नियुक्त किए Supervisor

September 29, 2025

उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा कदम, जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में नियुक्त किए Supervisor

जम्मू-कश्मीर डेस्क. भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा और जम्मू-कश्मीर के बडगाम व नगरोटा समेत देश के 8 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। ये अधिकारी चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे, खर्च की जांच करेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे।

बडगाम सीट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के कारण खाली हुई है, जबकि नगरोटा सीट भाजपा नेता देवेंद्र राणा के निधन के बाद खाली हुई थी। खबर है कि भाजपा से देवेंद्र राणा की बेटी देवयानी राणा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

चुनाव आयोग की इस नियुक्ति के बाद अब इन उपचुनावों को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अक्टूबर के मध्य तक हो सकता है।

इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आयोग ने 470 अफसरों (IAS, IPS और IRS) की टीम तैनात की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें