Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जियो कर्मचारियों ने हरियाणा भर में स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत सफाई अभियान चलाया

September 29, 2025

जियो कर्मचारियों ने हरियाणा भर में स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत सफाई अभियान चलाया

चंडीगढ़/मोहाली: हरियाणा भर में रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पहल में भाग लिया। मोहाली स्थित जियो हरियाणा राज्य कार्यालय ने नगर निगम मोहाली के सहयोग से फेज 7, मोहाली, में सफाई अभियान चलाया। मोहाली, फेज 7 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने रिलायंस जियो हरियाणा स्टेट बिजनेस हेड मंजीत सिंह के साथ की। जियो हरियाणा राज्य कार्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ जियो हरियाणा के अन्य वरिष्ठ लीडरशिप सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

हरियाणा भर में भी जियो कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मोहाली, फेज 7 के अलावा, पूरे हरियाणा में कुल 40 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। हरियाणा में 1100 कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने इस अभियान में भाग लिया। देश भर में भी, शनिवार को रिलायंस जियो के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने एक विशाल कैंपेन में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें