
अमृतसर: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने विकास कार्यों की समीक्षा हेतु जिला विकास एवं समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सांझा प्रयास अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित स्कूलों में नए पानी के बोर लगाने के लिए प्रत्येक स्कूल को सांसद निधि से 50,000 रु पये दिए जाएंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्नों में लोगों की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। समय की सबसे बड़ी जरूरत यह है कि हम बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामकर उनका पुनर्वास करें। औजला ने अधिकारियों से नदी के किनारों पर पेड़ लगाने को कहा ताकि भविष्य में अगर ऐसी घटना दोबारा घटे तो केवल बड़े पेड़ ही पानी के बहाव को रोकने में कामयाब हों।
उन्होंने कृषि अधिकारियों से आग्रह किया कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्नों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करें और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कृषि अधिकारियों से बाढ़ के दौरान जले किसानों के मोटरसाइकिलों का सर्वेक्षण करवाने को कहा ताकि उनकी मरम्मत की जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाने चाहिए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्नी कौशल विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्र म, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और विभिन्न चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
इस मौके पर मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा कि शहर की सभी सड़कों की 15 अक्टूबर तक मरम्मत कर दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ के दौरान विभिन्न संगठनों या सरकार द्वारा जो भी मशीनरी प्राप्त हुई है, उसका रखरखाव सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन मशीनरी का उपयोग किया जा सके। इस अवसर पर डी.सी. साक्षी साहनी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन सांझा उत्थान के तहत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के प्रयास जारी हैं ताकि उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़ा किया जा सके।
प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्नों में लगातार काम कर रहा है जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में लगातार फॉगिंग और छिड़काव किया जा रहा है और सभी चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, पशुओं के लिए नि:शुल्क हरा चारा और पशुओं के उपचार के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर निगम आयुक्त बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, अतिरिक्त उपायुक्त परमजीत कौर, एसडीएम अजनाला रविंदर सिंह, एसडीएम लापोके संजीव कुमार, डीसीपी विजय आलम सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...