Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

September 30, 2025

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क: मंगलवार, 30 सितंबर को मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यह धमकी सुबह करीब 8 बजे मिली, जब विमान हवा में था। फ्लाइट में करीब 200 यात्री सवार थे। जैसे ही धमकी की सूचना मिली, दिल्ली एयरपोर्ट पर “फुल इमरजेंसी” घोषित कर दी गई और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। विमान की लैंडिंग के समय सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया।

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। विमान और सभी सामान की गहन तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, यह धमकी “नॉन-स्पेसिफिक” थी, यानी इसमें किसी स्पष्ट खतरे का जिक्र नहीं था। फिर भी एहतियात के तौर पर पूरी प्रक्रिया अपनाई गई।

इंडिगो की प्रतिक्रिया

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया, “मुंबई से दिल्ली जाने वाली हमारी फ्लाइट में सुरक्षा से जुड़ी सूचना मिली थी। प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई और आवश्यक जांच में पूरा सहयोग किया गया। हमने यात्रियों को अपडेट रखने और जलपान उपलब्ध कराने जैसे सभी जरूरी इंतज़ाम किए। हमारे लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमेशा सबसे अहम है।”

यात्रियों का हाल?

फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की लैंडिंग के बाद उनकी जांच पूरी की गई। यात्रियों को थोड़ी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें