Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

October 1, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Mallikarjun Kharge : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को तेज बुखार की शिकायत के बाद बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, खड़गे की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

डॉक्टरों की सतर्क निगरानी
अस्पताल में भर्ती किए जाने के तुरंत बाद उनकी विस्तृत जांच की गई, जिसमें खून की जांच और अन्य चिकित्सकीय परीक्षण शामिल हैं। डॉक्टरों ने प्रारंभिक रूप से उनकी हालत को “स्थिर लेकिन सतर्क निगरानी योग्य” बताया है। बुखार के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पार्टी में चिंता, सोशल मीडिया पर जल्द ठीक होने की कामनाएं
खड़गे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही कांग्रेस पार्टी के भीतर हलचल मच गई। देशभर से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें