Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजवीर जवंदा को लेकर नया हेल्थ अपडेट, चिंता में आए फैंस

October 1, 2025

राजवीर जवंदा को लेकर नया हेल्थ अपडेट, चिंता में आए फैंस

हिमाचल डेस्क. पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा इस समय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। बीते दिनों हिमाचल के बद्दी में उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सिंगर के फैंस और पूरी इंडस्ट्री काफी चिंता में हैं।

क्या है हेल्थ अपडेट?

दुर्घटना के बाद राजवीर जवंदा को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन अब तक उनकी सेहत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है।

गंभीर चोटें

हादसे में राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति गंभीर बनी हुई है। चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था, जिसने उनकी स्थिति को और भी ज़्यादा बिगाड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें