Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का हाल

October 2, 2025

Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का हाल

Today Weather Update : अक्टूबर का दूसरा दिन और देश इस समय एक साथ दो बड़े अवसरों गांधी जयंती और दशहरा के त्योहारों की खुशियों के बीच मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 2 से 5 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में 1 से 4 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश होगी, जबकि 5 से 7 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ व्यापक वर्षा का अनुमान है। 3 से 6 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी यूपी और 6 अक्टूबर को पंजाब-हरियाणा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की हवाओं के बीच बादल छंटते रहेंगे, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 24 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति 8-12 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो दोपहर तक बढ़कर 15 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े : Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा

पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। उधर, हरियाणा के 12 जिलों जिनमें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल और गुरुग्राम शामिल हैं में आज बारिश का अलर्ट है। विभाग का कहना है कि 4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे राज्यभर में बारिश होगी और तापमान में गिरावट आएगी।

बिहार-महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

बिहार में 3 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में आज बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। साथ ही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 1 और 2 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। 4 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के घाट क्षेत्रों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

IMD का कहना है कि दशहरा के दौरान भी हल्की बारिश की आशंका बनी रहेगी। उत्तर भारत में 1 से 6 अक्टूबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली कमी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें