Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी बारिश की चेतावनी

October 2, 2025

Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी बारिश की चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, जो तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिलेगा।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और मुक्तसर शामिल हैं। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में गिरावट, लेकिन रातें अब भी गर्म

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन का तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। हालांकि, रात का तापमान अब भी सामान्य से करीब 2.9 डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे गर्मी की स्थिति बरकरार है।

मानसा बना सबसे गर्म शहर

राज्य भर में जहां दिन के तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं मानसा शहर ने सबसे अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बनाया। न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

किसानों और आम लोगों के लिए सतर्कता जरूरी

आगामी बारिश को देखते हुए कृषि कार्यों में लगे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश के कारण खेतों में जलभराव या फसल को नुकसान होने की आशंका है। वहीं, शहरों में भी जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें