Today’s Weather 3 Oct 2025 : देशभर में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक मूसलधार बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। दशहरा की शाम से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, और इसने राजधानी में तापमान में गिरावट ला दी है। वहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में मूसलधार बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है। शनिवार को दिल्ली वासियों को ठंडी हवाओं के साथ भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हो सकती है। यदि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश हुई, तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, और ठंड का एहसास भी बढ़ सकता है। इस बार यह बारिश न सिर्फ राहत देगी, बल्कि राजधानी की हवा में भी सुधार हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- आज का राशिफल 03 अक्टूबर 2025 : मीन राशि वाले सावधान! किसी से मिल सकता है विश्वासघात, जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, बहराइच, खीरी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, और बांदा में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, बिहार में 3 से 7 अक्टूबर तक पूर्वी और उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान आंधी और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
पहाड़ों पर मूसलधार बारिश का दौर
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम ने करवट ली है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर में तेज बारिश की संभावना है। बात हिमाचल की करें तो मौसम विभाग ने 4 से 8 अक्टूबर तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरवाट भी देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी रविवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जो अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगा।
राजस्थान में बारिश का दौर जारी
राजस्थान में भी मौसम ने अपना रुख बदला है। प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और IMD ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही, उदयपुर, जयपुर, सीकर, नागौर, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां और बाड़मेर जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश का सिलसिला 7 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।
हरियाणा में ओलावृष्टि
हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान यहां स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...