भराड़ी: शिमला-मटौर नैशनल हाईवे-103 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तरघेल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब स्कॉर्पियो हमीरपुर की ओर जा रही थी।
स्कॉर्पियो गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरघेल के पास सड़क की स्थिति और रफ्तार दोनों ही हादसे का कारण बन सकती हैं। जैसे ही स्कॉर्पियो वाहन तरघेल के समीप पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ और स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना भराड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना का असल कारण लापरवाही थी, तेज रफ्तार या फिर सड़क की स्थिति।
मेष: दिन शुभ रहेगा...