पंजाब डेस्क: भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा के साथ तरनतारन सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जानकारी दी कि यह उपचुनाव 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।
यह सीट आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण रिक्त हुई थी। अब सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, और मुकाबला त्रिकोणीय से आगे बढ़कर चतुष्कोणीय हो गया है।
कौन किसके साथ मैदान में
कांग्रेस ने अपने परंपरागत जनाधार को मजबूत करने के लिए करणबीर सिंह बुर्ज पर दांव लगाया है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी सीट को बरकरार रखने के इरादे से हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है।
शिरोमणि अकाली दल ने सिख शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को मैदान में उतारा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरजीत सिंह संधू को चुनावी अखाड़े में भेजा है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में दो चरणों में होंगे चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने किया तारीखों का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण की वोटिंग 6 नंबवर और दूसरा चरण की वोटिंग 11 नंबवर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 14 तारीख को मतगणना की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Weak Global Cues का असर, भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुला; IT-Metal Stocks में दबाव
मेष: दिन शुभ रहेगा...