Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल न्यूज़: बाइक लूट मामले में नाबालिग समेत दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

October 7, 2025

कैथल न्यूज़: बाइक लूट मामले में नाबालिग समेत दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कैथल/पूंडरी। पूंडरी थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीनी गई बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला गांव रमाना-रमाणी निवासी राज कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। राज कुमार ने बताया कि उनकी बदनारा में मेडिकल स्टोर है। दुकान पर काम करने वाला युवक दीपक दो अक्टूबर की सुबह किसी काम से बाइक लेकर गया था। कुछ समय बाद दीपक घबराया हुआ लौटा और बताया कि बाइक छीन ली गई है।

दीपक के अनुसार, करीब सुबह 9 बजे जब वह रजबाहा पुल के पास पहुंचा तो दो अज्ञात युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने उन्हें बाइक पर बैठा लिया, लेकिन थोड़ी दूर जाने पर दोनों ने उसे पीट दिया और बाइक लेकर फरार हो गए।

शिकायत के बाद एसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई राममेहर और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने जनकपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध किया और रणधीर कॉलोनी निवासी शुभम को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेशानुसार, नाबालिग को मधुबन स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है जबकि शुभम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें