हिमाचल (अमित शर्मा) : जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पठानकोट मंडी एनएच पर 32 मील के पास नाकाबंदी कर एक इंडिगो कार की तलाशी ली, जिसमें 2 किलो 526 ग्राम चरस बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो कार नंबर एचपी 76 1375 को मंडी की ओर से आते हुए रोका गया। तलाशी के दौरान कार चालक भरम सिंह, पुत्र चूड़ामणि निवासी टिक्कर मंडी, के कब्जे से चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि नूरपुर पुलिस नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में सतर्क है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था। इस कार्रवाई का मकसद नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश करना है।
इस गिरफ्तारी के बाद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और मजबूत संदेश मिला है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ पुलिस के साथ सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...