
Jaipur-Ajmer Highway Cylinder Blast : जयपुर-अजमेर हाईवे पर देर रात को सावरदा पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया बता दें कि, इस हादसे में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने के बाद लगातार धमाके होते रहे। वही हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात ठप हो गया।
#WATCH | A massive fire broke out near the Sawarda culvert in the Mauzamabad area on the Jaipur-Ajmer highway, after a vehicle allegedly hit a truck loaded with gas cylinders. pic.twitter.com/eHLiCfujbu
— ANI (@ANI) October 7, 2025
जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब गैस सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक की टक्कर एक केमिकल टैंकर से हो गई। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट शुरू हो गए, जिनकी आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोटों के कारण कई सिलेंडर उड़कर आसपास के खेतों और सड़कों पर जा गिरे।
जयपुर के कलेक्टर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं, जिनमें दूदू, बगरू और किशनगढ़ से आई टीमें शामिल थीं। पुलिस ने तत्काल हाईवे पर यातायात बंद कर दिया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहत और बचाव कार्य पूरी रात चलता रहा।
सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी से घटना की जानकारी लेकर सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।
जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है।
घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड एवं आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार तथा…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 7, 2025
डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मोजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग की सूचना पर मैं तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ हूं। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।”
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने ट्वीट किया, “जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मोजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग की सूचना मिलने पर मैं तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गया हूं। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की… pic.twitter.com/tbKUJIrVNg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
धमाकों से दहला इलाका
हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें आग की भयावह लपटें और सिलेंडरों में हो रहे धमाके साफ दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाकों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...