Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल होगा राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 8, 2025

कल होगा राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

पंजाब डेस्क. मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का बुधवार सुबह निधन हो गया। 35 वर्षीय जवंदा पिछले 11 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। उन्हें 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं। मौके पर उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

अस्पताल की ओर से बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जारी एक बयान में बताया गया कि राजवीर जवंदा का निधन कई अंगों के फेल हो जाने के कारण हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें सुबह 10:55 बजे मृत घोषित किया। उनके निधन की खबर फैलते ही फैंस अस्पताल के बाहर उमड़ पड़े। हालात को संभालने के लिए मोहाली पुलिस को अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।

राजवीर जवंदा लुधियाना जिले के जगराओं के पास स्थित पौना गांव के रहने वाले थे। अभिनेता-सिंगर एमी विर्क ने बताया कि जवंदा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पौना ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें