Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी और दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री की फोन पर वार्ता

October 8, 2025

वांग यी और दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री की फोन पर वार्ता

7 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ फ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया न केवल महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं बल्कि घनिष्ठ सहयोगी साझेदार भी हैं। चीन सदैव दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों को महत्व देता है और आपसी विश्वास को बढ़ाने, हस्तक्षेपों को दूर करने, सहयोग को गहराने तथा पारस्परिक सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार है, ताकि दोनों देश मिलकर क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में समान योगदान दे सकें।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चीन और दक्षिण कोरिया इस वर्ष और अगले वर्ष लगातार एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक की मेज़बानी करेंगे। वांग यी के अनुसार, दोनों पक्षों को चाहिए कि वे एक-दूसरे को समर्थन दें, विभिन्न पक्षों के बीच व्यापक आम सहमति स्थापित करें, एकजुटता और सहयोग को मज़बूत करें, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रणाली को संरक्षित रखें, बहुपक्षवाद की अवधारणा पर कायम रहें, एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएँ और एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण के लिए ठोस प्रयास करें।

उधर, चो ह्यून ने कहा कि दक्षिण कोरिया चीन के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और इन संबंधों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक की मेज़बानी के अवसर पर दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और द्विपक्षीय सहयोग और अधिक गहरा होगा।  (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें