Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी फ़िल्म उद्योग: बॉक्स ऑफिस अर्थव्यवस्था से विविध उपभोक्ता पारिस्थितिकी तंत्र की ओर तेज़ बदलाव

October 8, 2025

चीनी फ़िल्म उद्योग: बॉक्स ऑफिस अर्थव्यवस्था से विविध उपभोक्ता पारिस्थितिकी तंत्र की ओर तेज़ बदलाव

इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद ऋतु महोत्सव के स्वर्णिम सप्ताह के दौरान चीन में यात्राओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिसके साथ सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग में भी तेज़ी आई। छुट्टियों के दौरान फ़िल्म देखना अब अधिक से अधिक लोगों के लिए एक प्रिय और नियमित मनोरंजन गतिविधि में परिवर्तित हो गया है।

ऑनलाइन आँकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक 2025 के राष्ट्रीय दिवस अवकाश के दौरान कुल बॉक्स ऑफिस (प्री-सेल सहित) 1 अरब 70 करोड़ युआन से अधिक हो गया था। वहीं 2 अक्टूबर तक 2025 का वर्षिक कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 42 अरब 50 करोड़ 20 लाख युआन को पार कर चुका था, जो 2024 के पूरे वर्ष के कुल राजस्व से भी अधिक है। यह उपलब्धि चीनी फ़िल्म बाज़ार के सतत विस्तार और दर्शकों के बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।

“मूवी+” अनुप्रयोग परिदृश्यों के निरंतर विकास एवं उपभोग श्रृंखला के विस्तार के साथ, फ़िल्में सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गई हैं, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं। वे अब समग्र उपभोग श्रृंखला के लिए एक प्रभावी यातायात प्रवेश द्वार और विपणन प्लेटफ़ॉर्म का रूप ले चुकी हैं। इस प्रवृत्ति ने चीन के फ़िल्म उद्योग को पारंपरिक बॉक्स ऑफिस अर्थव्यवस्था की सीमाओं से निकलकर एक बहुआयामी उपभोक्ता पारिस्थितिकी तंत्र में रूपांतरित कर दिया है, जो घरेलू उपभोग को बढ़ावा देने और आर्थिक वृद्धि में नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, देशभर के 3,000 से अधिक रेलवे यात्री स्टेशनों और 4,200 से अधिक ईएमयू ट्रेनों के टीवी स्क्रीन पर फ़िल्म एवं पर्यटन विषयक प्रचार वीडियो प्रसारित किए गए। इन अभियानों ने यात्रियों को “फ़िल्मी यात्रा” की नई अवधारणा से रूबरू कराया और यात्रा के दौरान पर्यटन दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए उन्हें नए अनुभवों की ओर प्रेरित किया। साथ ही, “फ़िल्म + तकनीक” का गहरा संयोजन निर्माण से लेकर दर्शक अनुभव तक नवाचार ला रहा है। इसके परिणामस्वरूप कई नए फ़िल्म निर्माण केंद्र उभरे हैं, जो अब अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म उद्योग के उत्थान में एक नई प्रगतिशील शक्ति बन चुके हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के आज के नए रेट जारी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें