Hyderabad squad for Ranji Trophy 2025-26: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि राहुल सिंह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। हैदराबाद की टीम अपने पहले तीन मुकाबले दिल्ली, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलेगी।
एशिया कप के हीरो अब रणजी में कप्तान
तिलक वर्मा हाल ही में एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार पारी के कारण चर्चा में रहे। उन्होंने दुबई में खेले गए निर्णायक मुकाबले में नाबाद अर्धशतक जमाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी। अब घरेलू क्रिकेट में भी उनसे उम्मीद है कि वे हैदराबाद टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़े : कीर स्टार्मर की मुंबई में PM Modi से आज अहम बैठक, विजन 2035 पर होगी चर्चा
घरेलू क्रिकेट में तिलक का दमदार प्रदर्शन
22 वर्षीय तिलक वर्मा 2018 से हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 52 से अधिक के औसत से 1562 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया है और अब तक 8 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका प्रदर्शन उन्हें घरेलू सर्किट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल करता है।
टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन
घोषित स्क्वॉड में कई अनुभवी और उभरते खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल देखने को मिलता है। बल्लेबाजी विभाग में तनमय अग्रवाल, सी.वी. मिलिंद, एम. अभिरथ रेड्डी, और रोहित रायडू जैसे खिलाड़ी टीम की रीढ़ माने जा रहे हैं। गेंदबाजी में वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, पुन्नैया, और कार्तिकेय काक पर अहम जिम्मेदारी होगी।
विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अली काची डायमंड और राहुल रादेश को दी गई है। इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में चुना गया है — पी. नितीश रेड्डी, साई प्रज्ञय रेड्डी, रक्षन्न रेड्डी, नितेश कनाला, और मिखिल जायसवाल।
ये भी पढ़े : जमीन घोटाला: नामी रिजॉर्ट मालिक, पूर्व पटवारी सहित कई पर एफआईआर दर्ज
हैदराबाद टीम (रणजी ट्रॉफी 2025-26):
तिलक वर्मा (कप्तान), राहुल सिंह (उपकप्तान), सी.वी. मिलिंद, तनमय अग्रवाल, एम. अभिरथ रेड्डी, हिमतेजा, वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, रोहित रायडू, सरनु निशांत, पुन्नैया, अनिकेत रेड्डी, कार्तिकेय काक, अली काची डायमंड (विकेटकीपर), राहुल रादेश (विकेटकीपर)।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: पी. नितीश रेड्डी, साई प्रज्ञय रेड्डी, रक्षन्न रेड्डी, नितेश कनाला, मिखिल जायसवाल।
मेष: दिन शुभ रहेगा...