
ऑटो डेस्क. भारत की SUV मार्केट में इस बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां लोग आमतौर पर मारुति, हुंडई या टाटा जैसी कंपनियों की गाड़ियों को टॉप पर मानते हैं। वहीं असल में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कोई और नहीं बल्कि महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) है। इस SUV ने अब तक 17 लाख यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है और यह आंकड़ा बोलेरो को भारत की नंबर वन SUV बनाता है।

बोलेरो का 25 साल लंबा सफर
महिंद्रा बोलेरो साल 2000 में लॉन्च की गई थी। तब से लेकर अब तक यह SUV भारत के ग्रामीण इलाकों से लेकर छोटे शहरों तक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी मजबूती, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस कॉस्ट ने इसे आम लोगों की गाड़ी बना दिया। गांवों में तो बोलेरो को प्यार से ‘सरपंच की गाड़ी’ कहा जाता है।
बोलेरो में आए बड़े अपडेट्स
महिंद्रा ने पिछले 25 सालों में बोलेरो को कई बार अपडेट किया है ताकि यह हर दौर में ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से फिट बैठ सके।
2007: पहली बड़ी अपडेट आई
2011: इसमें नया m2DiCR इंजन जोड़ा गया
2016: mHawk इंजन के साथ बोलेरो का नया रूप आया
2020: नया बोलेरो मॉडल लॉन्च हुआ
2021: प्रीमियम लुक वाली बोलेरो नियो (Bolero Neo) बाजार में उतारी गई
अब 2025 में कंपनी ने बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों के नए मॉडल्स पेश किए हैं।

कीमत और वेरिएंट्स
महिंद्रा बोलेरो 2025: ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू
महिंद्रा बोलेरो नियो 2025: ₹8.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू
2025 महिंद्रा बोलेरो की खासियतें

नई बोलेरो में डिजाइन और फीचर्स दोनों को अपग्रेड किया गया है।
नया फ्रंट ग्रिल और रीडिजाइन बंपर
नया स्टील्थ ब्लैक कलर ऑप्शन
फॉग लैंप्स और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स (टॉप वेरिएंट में)
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टेयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स
USB Type-C पोर्ट्स और बेहतर सीट सपोर्ट
राइडफ्लो सस्पेंशन सिस्टम जो सफर को ज्यादा आरामदायक बनाता है
इंजन वही भरोसेमंद 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन है, जो 75 bhp पावर और 210 Nm टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
2025 महिंद्रा बोलेरो नियो की खासियतें

बोलेरो नियो को और ज्यादा मॉडर्न टच दिया गया है।
नया फ्रंट ग्रिल और 16-इंच डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स
आकर्षक डुअल-टोन कलर्स जैसे जींस ब्लू और कंक्रीट ग्रे
अंदर से लूनर ग्रे और मोचा ब्राउन थीम्स
टॉप वेरिएंट में 9-इंच टचस्क्रीन, रियर कैमरा, और Type-C चार्जिंग पोर्ट्स
इसमें 1.5-लीटर mHawk100 डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 100 bhp पावर और 260 Nm टॉर्क देता है
सेफ्टी फीचर्स
महिंद्रा ने सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया है। बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों में डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और
ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
क्यों है बोलेरो नंबर 1
बोलेरो की लोकप्रियता का कारण सिर्फ उसका डिजाइन नहीं, बल्कि उसका भरोसा, परफॉर्मेंस और टिकाऊपन है। चाहे खराब सड़कें हों या लोडेड ड्राइविंग बोलेरो हर जगह शानदार प्रदर्शन करती है। इसी वजह से 25 साल बाद भी बोलेरो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...