Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 लाख करोड़ के निवेश से 10,000 कि.मी. के नए एक्सप्रैसवे बना रही है सरकार : Nitin Gadkari

October 10, 2025

6 लाख करोड़ के निवेश से 10,000 कि.मी. के नए एक्सप्रैसवे बना रही है सरकार : Nitin Gadkari

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए की लागत से 25 ग्रीनफील्ड (नए) एक्सप्रैसवे का निर्माण कर रही है, जिनकी लंबाई कुल 10,000 किलोमीटर होगी। पीएचडीसीसीआई के 120वें वार्षकि सत्र को संबोधित करते गडकरी ने कहा कि रणनीतिक जोजिला सुरंग का 75-80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह सुरंग लद्दाख क्षेत्र और देश के बाकी हिस्सों के बीच सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यदि राजमार्ग मंत्रलय अपनी सड़क परियोजनाओं का मौद्रीकरण करता है तो उसे 15 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे और आíथक गलियारों के निर्माण से देश की लॉजिस्टिक्स लागत 16 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा, ‘दिसंबर तक भारत की लॉजिस्टिक्स लागत घटकर 9 प्रतिशत रह जाएगी जिससे भारत को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।’ अमरीका में लॉजिस्टिक्स लागत 12 प्रतिशत, यूरोपीय देशों में 12 प्रतिशत और चीन में आठ से 10 प्रतिशत है। भारत के मोटर वाहन क्षेत्र के बारे में बात करते मंत्री ने कहा, ‘5 साल के भीतर हमारा लक्ष्य भारत के मोटर वाहन उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाना है।’

ये भी पढ़ें : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें