Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi आज लॉन्च करेंगे 35,440 करोड़ रुपये की दो मेगा कृषि योजनाएं, बदलेगा खेती का भविष्य

October 11, 2025

PM Modi आज लॉन्च करेंगे 35,440 करोड़ रुपये की दो मेगा कृषि योजनाएं, बदलेगा खेती का भविष्य

New Agriculture Scheme  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दो बड़ी योजनाओं ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ करेंगे। इन योजनाओं का कुल बजट ₹35,440 करोड़ है और इनका उद्देश्य देश के पिछड़े कृषि जिलों में उत्पादन बढ़ाना, किसानों की आय दोगुनी करना और भारत को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।

यह ऐतिहासिक घोषणा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की जाएगी, जहां प्रधानमंत्री किसानों से सीधी बातचीत भी करेंगे और उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराएंगे।

‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’: खेती को बनाएगा टिकाऊ और स्मार्ट

₹24,000 करोड़ की लागत वाली यह योजना खासतौर पर कम उपज वाले 100 जिलों में लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत:

– कृषि उत्पादकता में सुधार
– फसल विविधीकरण को बढ़ावा
– सतत कृषि पद्धतियों को अपनाना
– भंडारण सुविधाएं पंचायत स्तर तक पहुंचाना
– सिंचाई और ऋण सुविधाएं मजबूत करना

‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’, भारत को बनाएगा दालों में स्वावलंबी।

इस योजना पर ₹11,440 करोड़ खर्च होंगे। इसका उद्देश्य है:

– दालों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार
– खेती के रकबे में विस्तार
– वैल्यू चेन (खरीद, भंडारण, प्रसंस्करण) को सुदृढ़ बनाना
– आयात पर निर्भरता कम करना

सहायक योजनाएं और परियोजनाएं भी होंगी लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ₹5,450 करोड़ की कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और ₹815 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें शामिल हैं:

– बेंगलुरु और जम्मू-कश्मीर में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र
– असम में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत आईवीएफ लैब
– मेहसाणा, इंदौर और भीलवाड़ा में दूध पाउडर संयंत्र
– तेजपुर (असम) में मछली चारा संयंत्र

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें