
Durgapur Case : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
यह घटना पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जहां दूसरी वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पीड़िता मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है और दुर्गापुर में पढ़ाई कर रही थी।
West Bengal: Three accused in Durgapur gangrape case arrested
Read @ANI Story | https://t.co/4aXVegpuaF#DurgapurGangrapeCase #WestBengal #Police pic.twitter.com/q2296prE8M
— ANI Digital (@ani_digital) October 12, 2025
सोशल मीडिया पर बंगाल पुलिस की सख्त प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से बयान जारी करते हुए कहा कि वे इस घटना से बेहद दुखी हैं और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लिखा, “यह पीड़िता का ही नहीं, हम सबका दर्द है। अपराधियों को सख्त सजा दिलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि असत्यापित जानकारी या अफवाहें न फैलाएं, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
We are deeply saddened by the late night sexual assault yesterday on a private medical College student , outside the college campus in Durgapur, and wish to assure all that the culprits shall not go unpunished. The pain of the victim is as much ours as it is Odisha’s, and we… https://t.co/jRd160Tqou
— West Bengal Police (@WBPolice) October 11, 2025
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद रातभर जंगलों और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बता दे कि मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन संदिग्धों का पता लगाया गया। रविवार सुबह पुलिस ने एक समन्वित कार्रवाई में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, कुछ आरोपियों का कॉलेज स्टाफ और छात्रों से संबंध हो सकता है। इस संबंध में पुलिस ने कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और पीड़िता के साथियों से भी पूछताछ की है।
पीड़िता की हालत और पुलिस का बयान
फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि वे महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” पर काम कर रही है। राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को मामले की तेजी से जांच और चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...