नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने इस हफ्ते की शुरुआत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। बता दें कि सोमवार की सुबह घरेलू बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिसका प्रमुख कारण ग्लोबल मार्केट्स में आई कमजोरी को माना जा रहा है।
बीएसई सेंसेक्स आज 289.74 अंकों की गिरावट के साथ 82,211.08 के स्तर पर खुला, जो करीब 0.35% की कमजोरी को दर्शाता है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 92.85 अंकों की गिरावट के साथ 25,192.50 पर खुला, जो लगभग 0.37% की गिरावट है।
पिछले सप्ताह दिखा था बाजार में तेजी
गौरतलब है कि बीते सप्ताह बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स में जहां 1,293.65 अंकों यानी 1.59% की बढ़त दर्ज हुई थी, वहीं निफ्टी ने भी 391.1 अंकों (1.57%) का उछाल दिखाया था। लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत विपरीत रुझानों के साथ हुई है।
शुरुआती कारोबार में अधिकांश शेयर लाल निशान में
सोमवार को सुबह 09:17 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे, जबकि बाकी 23 कंपनियां गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं। वहीं, निफ्टी 50 में भी केवल 11 स्टॉक्स ही बढ़त के साथ दिखे, जबकि 39 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।
ये भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट की आज होगी अहम बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
किन शेयरों में रही बढ़त?
सेंसेक्स की कुछ कंपनियों ने गिरते बाजार में भी मजबूती दिखाई।
एशियन पेंट्स के शेयर 0.52% की तेजी के साथ सबसे ऊपर रहे।
भारती एयरटेल में 0.48%
आईसीआईसीआई बैंक में 0.30%
बजाज फाइनेंस 0.27%
बजाज फिनसर्व 0.22%
मारुति सुजुकी 0.15%
एटरनल 0.13% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

सबसे ज्यादा नुकसान किन शेयरों में?
इंफोसिस 1.03%
टाटा मोटर्स 1.01%
एचसीएल टेक 0.90%
पावर ग्रिड 0.88%
आईटीसी, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, रिलायंस, एनटीपीसी, और अन्य दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी 0.2% से लेकर 0.7% तक की गिरावट देखी गई।
ग्लोबल फैक्टर्स का दबाव
विदेशी बाजारों में कमजोरी और अनिश्चित वैश्विक आर्थिक संकेतों ने भारतीय निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर डाला है। इसके अलावा, अमेरिकी बांड यील्ड में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव भी निवेशकों की सतर्कता का कारण बने हुए हैं।