
लुधियाना में छह पटाखा मार्केट में आज से लगेगी 70 दुकानें
लुधियाना: पटाखा दुकानों की अलॉटमैंट को लेकर पटाखा कारोबारी पिछले तीन दिनों से पूरी तरह से खफा होकर परेशान चल रहे थे लेकिन सोमवार को निकले ड्रा में दुकानों की अलॉटमैंट हो गई, जिसके बाद आज से पटाखा दुकानें सजनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि शनिवार को ड्रा दौरान पटाखा कारोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने सोमवार को दुकानों के ड्रा निकालने के लिए तय किया। सोमवार को ड्रा दौरान 1540 में से लगभग 1200 फाइलें कैंसिल कर दी गई ।
उनमें से अलग-अलग साइट के हिसाब से ड्रा द्वारा दुकानें अलॉट की गई, जिसे पटाखा कारोबारी अब अपनी दुकानें लगा सकेंगे। यह दुकानें दीपावली तक सजेंगी। एडीसीपी हैडक्वॉर्टर वैभव कुमार ने बताया कि दुकानों की अलॉटमैंट की प्रक्रि या पूरी कर दी गई है। मार्कीट में दुकान चलाने के लिए सभी दिशा निर्देशों को पूरा करना हरेक पटाखा कारोबारी के लिए जरूरी है। अगर कोई पटाखा कारोबारी या दुकानदार द्वारा नियमों की उल्लंघना की गई, तब उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
ड्रा में दुकानों की अलाटमैंट को लेकर पटाखा कारोबारी रहे परेशान
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी समय-समय पर पटाखा मार्कीट में चैकिंग करते रहेंगे। बता दें कि पटाखा मार्कीट में दुकानों की अलॉटमेंट को लेकर पटाखा कारोबारियों और दुकानदारों में लगातार रोष दिखाई दिया। जिन दुकानदारों को दुकानें अलॉट नहीं हुई, उन दुकानदारों ने दाना मंडी पटाखा मार्कीट में जाकर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली, साथ ही उन दुकानदारों ने मार्कीट में से अपने शैड हटा लिए, जिन्होंने अलॉटमैंट से पहले ही अपने शैड मार्कीट में लगा दिए थे। वहां पर दुकानदारों के हंगामा करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करवाया।
शहर में छह पटाखा मार्कीट में लगेगी 70 दुकानें
* दाना मंडी जालंधर बाईपास 40 दुकानें
* ग्लाडा ग्राउंड फुल्लांवाल चौंक 6 दुकानें
* चारा मंडी हैबोवाल 6 दुकानें
* लोधी क्लब के पास 6 दुकानें
* ग्लाडा ग्राऊंड दुगरी 6 दुकान्
मेष: दिन शुभ रहेगा...