Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake : भूकंप के झटकों से दहला भारत के पड़ोसी देश, जानिए कितनी थी तीव्रता?

October 14, 2025

Earthquake : भूकंप के झटकों से दहला भारत के पड़ोसी देश, जानिए कितनी थी तीव्रता?

China Earthquake : भारत के पड़ोसी देश चीन में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप चीन के झिंजियांग (Xinjiang) प्रांत में सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। इसका केंद्र अक्षांश 41.65° उत्तर और देशांतर 81.14° पूर्व पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से मात्र 10 किलोमीटर नीचे थी।

भूकंप आने के बाद फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्का कंपन महसूस किया गया, जिससे लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

पिछले महीने सिचुआन में आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले, 9 अक्टूबर को चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भी जोरदार भूकंप आया था। उस समय भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई थी। चीन अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (CENC) ने बताया था कि भूकंप गांजी तिब्बती स्वायत्त प्रीफेक्चर के शिनलॉन्ग काउंटी में आया था, जो कंगदिंग शहर से लगभग 216 किलोमीटर दूर स्थित है। उस भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर थी।

भारत के लद्दाख में भी हिली थी धरती

इसी बीच, भारत के लद्दाख क्षेत्र में भी सोमवार रात को भूकंप दर्ज किया गया। एनसीएस के मुताबिक, यह भूकंप रात 9:28 बजे (IST) आया और इसकी तीव्रता 4.5 रही। इसका केंद्र लेह से लगभग 284 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम, करगिल के पास स्थित था। भूकंप का केंद्र बिंदु अक्षांश 36.68°N और देशांतर 74.39°E पर रहा, जबकि इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत और चीन का उत्तरी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील ज़ोन में आता है, जहां इस तरह के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं। हालांकि, तीनों क्षेत्रों में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें