Jammu-Kashmir : जम्मू कश्मीर में 11 नवंबर को विधासभा की 2 सीटें नगरोटा और बडगाम में होने जा रहे उपचुनाव में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज जी की एंट्री हो गयी है। जगदगुरु शंकराचार्य महाराज ने दोनों विधानसभा सीटों से खड़े होने वाले उम्मीदवारों से कहा कि जो उम्मीदवार गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने का समर्थन करेंगे, उन्हें ही समर्थन के रूप में आशीर्वाद दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार खडेÞ करने की घोषणा की हुई है। जगदगुरु शंकराचार्य के संघठन गौ-संसद के जम्मू कश्मीर के प्रभारी दीपू रैना ने बताया कि जम्मू कश्मीर में उपचुनाव वाली दोनों सीटों जिनमें जम्मू जिले की नगरोटा सीट और कश्मीर में बडगाम विधानसभा सीट है। इसमें खासतौर से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों से अनुरोध किया जाएगा कि गौ-रक्षा की बात शपथपूर्वक लिखित रूप में दें, और बताएं की चुनाव जीतने के बाद गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने हेतु आपके द्वारा अथक प्रयास किया जाएगा, और गौहत्या के कलंक को भारत देश से हमेशा के लिए मिटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर राजनैतिक दाल और सम्बंधित दलों के उम्मीदवार शपथपूर्वक लिखित में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प नहीं लेंगे, तो बिहार विधानसभा चुनाव कि तर्ज पर जम्मू कश्मीर के विधानसभा उपचुनाव में भी जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज के निर्देशानुसार गौ- विधायकों को चुनाव में खड़ा किया जायेगा, और मतदाताओं से अपील की जाएगी कि गौ-रक्षा कि बात लिखित रूप में देने वाले उम्म्मीद्वारों को अपना वोट देकर गौहत्या के महापाप से बचें, और गौ-रक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...