Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में कैंटर की टक्कर से पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

October 16, 2025

करनाल में कैंटर की टक्कर से पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

करनाल। नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी की जान चली गई। हादसा शामगढ़ पुल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान दयालपुरा निवासी सतीश कंबोज (59) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सतीश कंबोज बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पीछे से आ रहे टैक्सी ड्राइवर ने साहस दिखाते हुए करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया और कैंटर को रोक लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सतीश कंबोज पीडब्ल्यूडी से रिटायर होने के बाद कुरुक्षेत्र में निजी क्षेत्र में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें