Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kane Williamson की IPL में हुई धमाकेदार वापसी, इस टीम का थामा दामन

October 16, 2025

Kane Williamson की IPL में हुई धमाकेदार वापसी, इस टीम का थामा दामन

Kane Williamson : न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ गए हैं, लेकिन इस बार मैदान के अंदर नहीं, बल्कि बाहर से टीम को मजबूती देने के लिए। लंबे समय बाद IPL में वापसी करते हुए विलियमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का दामन थाम लिया है। वह इस फ्रैंचाइजी के रणनीतिक सलाहकार (Strategic Advisor) के रूप में टीम से जुड़े हैं।

संजीव गोयनका ने की घोषणा

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “केन सुपर जायंट्स परिवार के अहम सदस्य रहे हैं, और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार के रूप में शामिल करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उनका अनुभव, नेतृत्व और खेल की समझ टीम के लिए अमूल्य साबित होगी।” गौरतलब है कि केन पहले SA20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं, जो LSG की ही बहन टीम है। दोनों फ्रैंचाइजियों के मालिक संजीव गोयनका हैं।

नई भूमिका में केन

केन विलियमसन ने आखिरी बार IPL 2024 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेला था, लेकिन उन्हें उस सीजन सिर्फ 2 मैचों में ही मौका मिला था। IPL 2025 उन्होंने मिस किया, मगर अब IPL 2026 में वह रणनीतिक सलाहकार के रूप में टीम के लिए रणनीतियाँ तैयार करते नजर आएंगे।

IPL में केन का प्रदर्शन

केन विलियमसन ने अपने IPL करियर में अब तक 79 मैचों में 35.46 के औसत से 2,128 रन बनाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेलते हुए कई यादगार पारियां खेली हैं। अब LSG के साथ उनकी नई भूमिका से उम्मीद है कि उनका अनुभव टीम को IPL 2026 में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें