नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 13,430 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं उद्योग, बिजली, सड़क, रेलवे, रक्षा निर्माण और पेट्रोलियम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि भारत बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और जब देश आज़ादी के 100 साल यानी साल 2047 पूरे करेगा, तब तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा, “21वीं सदी भारत की सदी होगी, यह 140 करोड़ भारतीयों की सदी होगी।”
#WATCH | Kurnool, Andhra Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, “As Chandrababu said, looking at this rapid pace, I can say that in 2047, when it will be 100 years of independence, India will be developed. I am confident that the 21st century is going to be the century of… pic.twitter.com/BskaWmAbVz
— ANI (@ANI) October 16, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा, “अभी दो दिन पहले ही, गूगल (Google) ने आंध्र प्रदेश में एक बड़े निवेश की घोषणा की है। गूगल हमारे आंध्र प्रदेश में भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब बनाने जा रहा है। कल, जब मैं गूगल के CEO से बात कर रहा था, तो उन्होंने मुझे बताया कि अमेरिका के बाहर दुनिया भर के कई देशों में हमारे निवेश हैं। लेकिन अब हम आंध्र प्रदेश में सबसे बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। इस नए AI हब में शक्तिशाली AI इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर क्षमता, बड़े पैमाने पर ऊर्जा स्रोत और विस्तारित फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क शामिल हैं। यह परियोजना विशाखापत्तनम को एक AI और कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करेगी। यह न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व की सेवा करेगा। मैं इसके लिए आंध्र प्रदेश के लोगों को विशेष बधाई देता हूं।”
#WATCH | Kurnool, Andhra Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, “Just two days ago, Google announced a major investment in Andhra Pradesh. Google is going to build India’s first artificial intelligence hub here in our Andhra Pradesh. Yesterday, when I was talking to the CEO… pic.twitter.com/qYnPoovams
— ANI (@ANI) October 16, 2025
पीएम मोदी ने कहा, “आंध्र प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की सफलता का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। कांग्रेस सरकारों ने आंध्र प्रदेश की क्षमताओं की उपेक्षा करके पूरे देश को नुकसान पहुंचाया है। जो राज्य पूरे देश को आगे बढ़ा सकता था, वह अपने ही विकास के लिए संघर्ष कर रहा है। मुझे खुशी है कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में आंध्र प्रदेश की छवि बदली है। चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में, आंध्र प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के लिए एक नई ताकत बन रहा है। आंध्र में विनिर्माण तेजी से बढ़ रहा है। निम्मलुरु में उन्नत नाइट विजन फैक्ट्री का उद्घाटन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक और कदम है।”
पीएम मोदी ने कहा कि अब आंध्र प्रदेश को सही विज़न और नेतृत्व मिल गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की तारीफ करते हुए कहा कि “अब आंध्र के पास सही दिशा और केंद्र सरकार का पूरा समर्थन है।” कुरनूल आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नंदयाल जिले के श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का दौरा किया।
बिजली परियोजना और औद्योगिक क्षेत्र विकास
कुरनूल-III पूलिंग स्टेशन पर ट्रांसमिशन सिस्टम सुदृढ़ीकरण परियोजना की आधारशिला रखी गई। इस पर 2,880 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बिजली ट्रांसमिशन क्षमता 6,000 एमवीए बढ़ेगी और नवीकरणीय ऊर्जा को बड़े पैमाने पर जोड़ा जा सकेगा।कडप्पा के ओर्वाकल और कोप्पार्थी औद्योगिक क्षेत्रों की आधारशिला रखी गई। इन पर 4,920 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे करीब 1 लाख रोजगार पैदा होंगे और 21,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। यह क्षेत्र “वॉक टू वर्क” और “प्लग एंड प्ले” मॉडल पर आधारित होंगे।
नई सड़क परियोजना और रेलवे विकास
सब्बावरम से शीलानगर तक 6-लेन ग्रीनफील्ड राजमार्ग बनाया जाएगा। लागत: 960 करोड़ रुपये । इससे विशाखापत्तनम में ट्रैफिक कम होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ किया। 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में नई रेलवे लाइनें और फ्लाईओवर शामिल हैं। इनमें कोट्टावलसा-विजयनगरम चौथी लाइन, पेंदुर्ती-सिम्हाचलम फ्लाईओवर, और दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। इससे ट्रेन यात्रा तेज़ और सुरक्षित होगी।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ये सभी परियोजनाएँ आंध्र प्रदेश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य को देश की विकास यात्रा में आगे लाने के लिए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...