Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में शी चिनफिंग के भाषण को व्यापक प्रशंसा मिली

October 16, 2025

वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में शी चिनफिंग के भाषण को व्यापक प्रशंसा मिली

13 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण दिया, जिसमें वैश्विक महिला मुद्दे के विकास का समर्थन करने के लिए नई पहल और उपायों का प्रस्ताव रखा गया। सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न देशों के नेताओं, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और  प्रतिनिधियों ने कहा कि शी के भाषण में लैंगिक समानता और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने तथा संयुक्त रूप से एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित, समृद्ध, प्रगतिशील और सुंदर विश्व के निर्माण की सभी देशों की जनता की समान आकांक्षा प्रतिबिंबित हुई, तथा वैश्विक महिला हित के विकास को बल मिला।

डोमिनिकन राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के आयोजन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रति आभार व्यक्त किया, जो वैश्विक महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा तय करता है। उन्होंने आगे कहा, “हम लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति को तेज़ करने और हर महिला और लड़की के लिए अधिक समानता, सम्मान और अवसर का भविष्य बनाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।” महिलाओं के खिलाफ भेदभाव उन्मूलन समिति की अध्यक्ष नहला हैदर ने कहा कि इस सम्मेलन में शी ने वैश्विक महिला विकास को समर्थन देने के लिए कई व्यावहारिक उपायों का प्रस्ताव रखा, जिससे चीन की कथनी और करनी में एकरूपता प्रदर्शित हुई, तथा सभी महिलाओं और समस्त मानव जाति को लाभ पहुंचाने वाले विश्व के संयुक्त निर्माण में आशा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

उधर, चीनी विज्ञान अकादमी की शिक्षाविद और चीन महिला वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीविद् संघ की उपाध्यक्ष, छ्याओ होंग ने कहा कि चीन के आधुनिकीकरण की नई यात्रा में हर महिला अग्रणी भूमिका निभा रही है। चीन के इंटरनेट क्षेत्र में आधे से ज़्यादा उद्यमी महिलाएँ हैं और हमारे वैज्ञानिक एवं तकनीकी कार्यबल का 45.8% हिस्सा महिलाएँ हैं। मूर्त बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में एक शोधकर्ता के रूप में, मैं देश द्वारा हमें दिए गए समर्थन का गहरा अनुभव करती हूँ। मैं इस क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने में अपना योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूँगी।

चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की महिला प्रतिनिधि बाईमाऊंमू ने कहा, “नए युग में, मेरे गृहनगर में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। महिलाओं के पास रोज़गार के ज़्यादा अवसर हैं। नए युग में चीनी महिलाएँ अभूतपूर्व आत्मविश्वास और जीवंतता के साथ राष्ट्रीय और सामाजिक शासन की पूरी प्रक्रिया में भाग ले रही हैं।”

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें