Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी और विदेशी मीडिया का चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना पर ध्यान

October 17, 2025

चीनी और विदेशी मीडिया का चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना पर ध्यान

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति का चौथा पूर्ण अधिवेशन 20 से 23 अक्टूबर तक पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य एजेंडे में “राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना तैयार करने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रस्ताव” के मसौदे की समीक्षा शामिल है।

ब्लूमबर्ग न्यूज़ की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के 2025 के राजनीतिक कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक होने वाली है। इस बैठक में 15वीं पंचवर्षीय योजना की समीक्षा की जाएगी, जो वर्ष 2026 से 2030 तक आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए चीन का खाका है। वैश्विक निवेशक और व्यापारिक नेता चीन की आर्थिक रणनीति को समझने के लिए बैठक में दिये जाने वाले सभी सार्वजनिक बयानों का विश्लेषण करेंगे।

ब्लूमबर्ग न्यूज़ के अनुसार, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो ने 29 सितंबर को एक बैठक आयोजित की, जिसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथा पूर्ण अधिवेशन के समय की घोषणा की गई, और कहा गया कि यह नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास करेगा, निरंतर और स्वस्थ आर्थिक विकास और सर्वांगीण सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देगा; सुधारों को व्यापक रूप से गहरा करने और उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने पर कायम रहेगा।

इस के अलावा, 11 अक्टूबर को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार चीन की नई पंचवर्षीय योजना में घरेलू नवाचार को बढ़ावा देने और सतत् विकास हासिल करने के लिए उभरती तकनीकों के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। कई विदेशी निवेशकों ने भी इसी तरह के रुझान देखे हैं।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों का सामना करते हुए चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनने के लिए प्रयासरत है। सम्बंधित विभागों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि चीन बाहरी दुनिया के लिए खुला है और विदेशी निवेश का स्वागत करता है। चीनी सरकार ने हाल ही में कई बार “उच्च-स्तरीय खुलेपन” का ज़िक्र किया है, और उम्मीद है कि नई पंचवर्षीय योजना में इस शब्द को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें