Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन को उसकी 80वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा

October 17, 2025

शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन को उसकी 80वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा

16 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन को उसकी 80वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा।

शी चिनफिंग ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, ग्रामीण विकास और खाद्य प्रणाली परिवर्तन को बढ़ावा देने और सभी देशों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि चीन सरकार खाद्य सुरक्षा को बहुत महत्व देती है, 1.4 अरब से अधिक लोगों की खाद्य समस्या को हल करने के लिए स्वयं पर निर्भर रहने पर जोर देती है, और अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार जरूरतमंद देशों को सहायता प्रदान करती है, जिससे विश्व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में चीन की ताकत का योगदान होता है। चीन हमेशा की तरह, अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन का समर्थन करेगा, और वैश्विक विकास पहल को लागू करने, सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा को आगे बढ़ाने, मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने और सभी देशों के लोगों की भलाई में सुधार करने के लिए नए और अधिक योगदान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है।

ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर आया राजनाथ सिंह का बयान, कहा- दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें