Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की 15वीं पंचवर्षीय पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान केंद्रित

October 17, 2025

चीन की 15वीं पंचवर्षीय पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान केंद्रित

इस साल चीन में 14वीं पंचवर्षीय योजना का अंतिम साल है। शुरू होने वाली 15वीं पंचवर्षीय पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान केंद्रित हो रहा है। कई विदेशी मीडिया संस्थानों का विश्लेषण है कि उच्च गुणवत्ता वाले विकास की दिशा में बढ़ रहा चीन दुनिया को व्यापक अवसर देगा।

भारत के विऑन न्यूज स्टेशन (WION) ने रिपोर्ट में निजी अर्थव्यवस्था की 15वीं पंचवर्षीय योजना में महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी नेताओं ने कई बार निजी अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास का समर्थन करने और निजी उद्यमों की मुख्य राष्ट्रीय परियोजनाओं में हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उदाहरण के लिए कुछ ऊर्जा परियोजनाओं में निजी उद्यमों की भागीदारी का अनुपात 20 प्रतिशत तक पहुंचा। अनुमान है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना में मुख्य रूप से नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों, नवाचार, प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण पर जोर दिया जाएगा। जीडीपी में लगभग 60 प्रतिशत योगदान करने वाले निजी उद्यम इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मुख्य शक्ति बनेंगे।

ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट ने वेबसाइट पर लेख प्रकाशित किया कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना उन्नत विनिर्माण से लेकर हरित विकास तक कई क्षेत्रों को कवर करेगी। बेशक, चीन नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास बढ़ाने में उत्सुक है। इलेक्ट्रिक वाहन के बाद चीन अपना ध्यान मानव सदृश रोबोट और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों पर खींच रहा है। इसलिए आने वाली योजना में इस पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर आया राजनाथ सिंह का बयान, कहा- दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें