Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर एयरपोर्ट पर DRI ने 2 यात्रियों से 93.96 लाख रुपए का सोना पकड़ा

October 18, 2025

अमृतसर एयरपोर्ट पर DRI ने 2 यात्रियों से 93.96 लाख रुपए का सोना पकड़ा

अमृतसर: श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरैक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटैलीजैंस (डीआरआई) ने दुबई से पहुंचे 2 यात्रियों से 93.96 लाख रुपए के सोने के जेवरात बरामद किए। डीआरआई की टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों यात्रियों की तलाशी ली तो सोने के जेवरात पकड़ लिए। डीआरआई जोनल यूनिट, लुधियाना के प्रवक्ता के मुताबिक दुबई की फ्लाइट में अमृतसर आने वाले 2 यात्रियों की तरफ से सोने की तस्करी की सूचना मिली थी।

इसके आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर दबिश दी। अधिकारियों ने दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट के सभी यात्रियों की कस्टम चैकिंग की। इस दौरान 2 यात्रियों पर संदेह होने पर उन्हें फ्लाइट के अन्य यात्रियों से अलग कर दिया। प्रवक्ता मुताबिक एक यात्री के कब्जे से 48 लाख 95 हजार 601 रुपए कीमत के 430.440 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए। इसी तरह दूसरे यात्री से 45 लाख 817 रुपए के 396.440 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए। यह दोनों यात्री दुबई से सोने की चेन, ब्रैसलेट और अंगुठियों लेकर लाए थे।

ये भी पढ़ें: नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को हराया, PM बनने की राह साफ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें