Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री ननकाना साहिब जाने वाले जत्थों को लेकर खास खबर, भारत सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला

October 18, 2025

श्री ननकाना साहिब जाने वाले जत्थों को लेकर खास खबर, भारत सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला

पंजाब डेस्क: श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर ननकाना साहिब दर्शन के लिए जाने वाले जत्थों को लेकर खास खबर सामने आई है। बता दें कि, भारत सरकार ने सीमित जत्थों को यात्रा की अनुमति दे दी है। इस बार पाकिस्तान जाने वाले कुल 9 जत्थों में से केवल 4 जत्थों को ही पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब तक जाने की अनुमति दी गई है। बाकी 5 जत्थों को इस बार अनुमति नहीं दी गई है।

इन संगठनों को मिली अनुमति

भारत सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त चार प्रमुख संगठनों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, हरियाणा कमेटी तथा जम्मू की ज़िला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शामिल हैं। इन संगठनों के जत्थे को ही इस बार पाकिस्तान स्थित पवित्र स्थल ननकाना साहिब तक जाने की अनुमति मिली है।

अनुमति से वंचित संगठनों की सूची

वहीं, भाई मरदाना यादगारी कीर्तन सोसाइटी, श्री ननकाना साहिब सिख यात्री जत्था, सी सुखमनी साहिब सोसाइटी मंडी डबवाली, खालरा मिशन कमेटी तथा उत्तर प्रदेश सिख प्रबंधन बोर्ड को इस बार यात्रा के लिए भारत सरकार से अनुमति नहीं मिली है। इन संगठनों ने अपने जत्थों को भेजने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है, पर अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump का फिर टैरिफ धमाका: 25% टैक्स का दिया झटका, जानें कौनसे सेक्टर चपेट में?

श्रद्धालुओं की संख्या और यात्रा की तैयारी

हर वर्ष श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के दौरान लगभग 3000 श्रद्धालु पाकिस्तान के ननकाना साहिब पहुंचते हैं। इस वर्ष अनुमति प्राप्त जत्थों में करीब 1800 श्रद्धालु हैं, जबकि अन्य 5 संगठनों के लगभग 1200 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं मिली है। यात्रा का कार्यक्रम 4 नवंबर को शुरू होगा।

Video : जैतो पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दी चेतावनी

सरकार के फैसले पर मतभेद

सिख संगठनों में इस निर्णय को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया है। जहां कुछ जत्थे इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं, वहीं अनुमति से वंचित जत्थे अपनी नाराज़गी भी जता रहे हैं और अनुमति दिलाने के लिए उच्चतम स्तर पर प्रयास जारी रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें