Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी के मंत्री बनने से गदगद हुए रवींद्र जडेजा, कहा- जो भी शिक्षा खामियां है सब होंगी दूर

October 18, 2025

पत्नी के मंत्री बनने से गदगद हुए रवींद्र जडेजा, कहा- जो भी शिक्षा खामियां है सब होंगी दूर

Ravindra Jadeja : गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार करते हुए 19 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस विस्तार में सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला नाम था भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी, रिवाबा जडेजा, जिन्हें राज्यमंत्री के रूप में शिक्षा मंत्रालय (प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा) का दायित्व सौंपा गया है।

राजनीति में रिवाबा की तेजी से बढ़ती पहचान
2022 के विधानसभा चुनाव में रिवाबा ने जामनगर नॉर्थ सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करशनभाई पटेल को 53,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर राजनीतिक मैदान में अपनी पकड़ साबित की थी। इससे पहले वे करणी क्षत्रिय सेना की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली: ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में सांसदों के फ्लैट्स में आग लगी, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

रवींद्र जडेजा का भावुक समर्थन
अपनी पत्नी को मंत्री पद की शपथ लेते हुए देखने के लिए रवींद्र जडेजा अपनी बेटी के साथ मंच के पास मौजूद थे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। मुझे विश्वास है कि आप अद्भुत कार्य करती रहेंगी और सभी क्षेत्रों के लोगों को प्रेरित करेंगी। गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में आपको ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं। जय हिंद।”

बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे काफी खुशी है कि मेरी पत्नी को शिक्षा विभाग सौंपा गया। मैं मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। मुझे विश्वास है कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी और शिक्षा क्षेत्र में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने में अहम भूमिका निभाएंगी।”

Video : चांदी की बढ़ती कीमतों से हड़कंप, दिवाली पर भी बाजार खाली

रिवाबा का संकल्प
मंत्री बनने के बाद रिवाबा जडेजा ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं जनता को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता होगी।”

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें